Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

CBI कस्टडी से गायब हुआ 45 करोड़ रुपये का सोना, जांच के आदेश

तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 103 किलोग्राम से अधिक का सोना जब्त किया था. 45 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस सोने को सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा गया था, लेकिन यह सोना अब सीबीआई कस्टडी से गायब हो गया है. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सीबी-सीआईडी को मामले की जांच का आदेश दिया है.

बता दें कि सीबीआई की टीम ने साल 2012 में चेन्नई के सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में छापा मारा था. सीबीआई ने रेड के दौरान वहां से सोने की ईंटों और गहनों के रूप में 400.5 किलोग्राम सोना जब्त किया था. जब्त किए गए सोने को सीलकर सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा गया था, लेकिन अब जब्त किए गए सोने में से 103 किलोग्राम से अधिक का सोना गायब है.

Related posts

किसान आंदोलन के बीच समाजसेवी अन्ना हजारे केंद्र सरकार के खिलाफ 30 जनवरी से आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं.

News Team

आयकर विभाग का 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी, सभी महत्वपूर्ण डेडलाइन जो आपको पता होनी चाहिए।

News Team

निगम मंडल में शामिल होंगे यह एंदल सिंह कंसाना इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया।

News Team