Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

इंदौर नगर निगम की शर्मनाक करतूत से शर्मसार हुआ इंदौर

पूरे देश भर में स्वच्छता के मामले में नंबर वन आने वाला इंदौर आज 29 जनवरी 2021 को शर्मसार हो गया मानवता को शर्मसार करने वाली घटना यहां घट गई जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होना है निचले स्तर पर जो निगमकर्मी जिम्मेदार है उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है पर क्या इस घिनौनी हरकत का दाग कभी इंदौर के माथे से धुल पाएगा।

पूरा मामला इस प्रकार है आज इंदौर के निगमकर्मी इंदौर के रेन बसेरा में निवासरत बुजुर्गों को भरकर शिप्रा घाट पर मरने के लिए छोड़ने गए थे लेकिन कुछ गांव वालों ने उन्हें देखा और रोका और वीडियो बनाते हुए वापस उसी ट्राले में बैठाया।

इतनी भी जोरदार ठंड में इन असहाय बुजुर्गों को मरने के लिए छोड़ देना मानवता की हत्या से कम नहीं है ऐसे सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए जो इस प्रकार की घिनौनी अमानवीय घटना के लिए जिम्मेदार है।

आज नगर निगम के अधिकारी ने बृजेश लश्करी और विश्वास बाजपेई नामक दो निगम कर्मियों की सेवा समाप्त की है।

Related posts

निपानीया क्षेत्र में पोकलेन से अवैध खनन पर प्रशासन ने लिया संज्ञान। अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर के मार्गदर्शन में पहुँची टीम कर रही है कार्रवाई।

News Team

कलेक्टर कार्यालय में आज सुशासन दिवस की शपथ ली गई।

News Team

शासकीय सर सेठ हुकमचंद हॉस्पिटल में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज कोविड वैक्सीन इंजेक्शन का ट्रायल किया।

News Team