Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

इंदौर नगर निगम की शर्मनाक करतूत से शर्मसार हुआ इंदौर

पूरे देश भर में स्वच्छता के मामले में नंबर वन आने वाला इंदौर आज 29 जनवरी 2021 को शर्मसार हो गया मानवता को शर्मसार करने वाली घटना यहां घट गई जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होना है निचले स्तर पर जो निगम कर्मी दे उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है और क्या इस घिनौनी हरकत का दाग कब इंदौर के माथे से ढूंढ पाएगा।

पूरा मामला इस प्रकार है आज इंदौर के निगम कर्मी इंदौर के रेन बसेरा में निवासरत बुजुर्गों को भरकर शिप्रा घाट पर छोड़ने गए थे लेकिन कुछ गांव वालों ने उन्हें देखा और रोका और वीडियो बनाते हुए वापस उसी ट्राले में बैठाया।

इतनी भी जोरदार ठंड में इन असहाय बुजुर्गों को मरने के लिए छोड़ देना मानवता की हत्या से कम नहीं है ऐसे सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए जो इस प्रकार की घिनौनी अमानवीय घटना के लिए जिम्मेदार है।

आज नगर निगम के अधिकारी ने बृजेश लश्करी और विश्वास बाजपेई नामक दो निगम कर्मियों की सेवा समाप्त की है।

Related posts

Jan Sampark Indore

News Team

प्रकाशनार्थ प्रस्तुत

News Team

नगर निगम में कर्मचारियों की कोरोना से मौत का सिलसिला जारी

News Team