Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

चीनी वैज्ञानिकों का कबूलनामा- गुफा में कोरोना संक्रमित चमगादड़ ने हाथ में गड़ाए थे दांत

चीन के वुहान से जानलेवा कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है. इस बीच पता चला है कि वुहान लेबोरेट्री के वैज्ञानिकों ने एक गुफा में सैम्पल एकत्र करते समय काटे जाने की बात स्वीकार की है. ये वो गुफा है जो कोरोना वायरस से संक्रमित चमगादड़ों का घर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक एक शोधकर्ता ने बताया कि 2017 में वह जब उस गुफा में सैम्पल एकत्रित करने गया था तो उसके रबर के गलव्स को पार करता हुआ चमगाड़ का दांत उसे सुई की तरह चुभा था. 

वहीं वुहान लेबोरेट्री के कर्मचारी चमगाड़ों को बिना गलव्स और मास्क के संभालते देखे गए हैं. एक चीनी टीवी के फुटेज में यह बात सामने आई है जिसमें चमगाड़ों का सैम्पल एकत्रित करने वाले 2 शख्स बिना गलव्स के दिखे जो विश्व स्वास्थ्य संगठनों के नियम कायदों के खिलाफ है. इस फुटेज का प्रसारण 2017 में किया गया था. 

नवीनतम खुलासे डब्ल्यूएचओ टीम के लिए और सवाल उठाएंगे जो कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अभी वुहान और बीजिंग के दौरे पर है. डब्ल्यूएचओ की टीम कोरोना की उत्पत्ति की जांच कर रही है.

Related posts

बड़वाह स्थित नर्मदा नदी में नाव डूबी, नाव में डूबे 8 लोगो को रेस्क्यू कर अभी तक सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

News Team

दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।

News Team

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41,810 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 93,92,920 हो गई है।

News Team