Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
स्वास्थ्य

वैक्सीन लगने के बाद अब तक 447 लोगों में दिखे साइड इफेक्ट, 3 अस्पताल में भर्ती

देश में कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है. लेकिन इस बीच कई लोगों में वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक कुल 447 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है. इनमें से 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.    इससे पहले दिल्ली में 52 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगने के बाद दिक्कत होने की खबर आई थी. इनमें से कुछ को एलर्जी की शिकायत हुई तो कुछ को घबराहट हुई. इनमें से एक वर्कर को AEFI सेंटर भेजने की नौबत आई थी.

फिलहाल, कोरोना टीकाकरण के दूसरे दिन 17,072 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई. देश में अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इस मसले पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शनिवार को प्रतिकूल प्रभाव के 51 मामूली केस सामने आए, जिनमें कुछ को मामूली परेशानी हुई.

हालांकि, एक केस थोड़ा गंभीर था. उस शख्स को एम्स में भर्ती कराया गया है. जिस हेल्थकेयर वर्कर को एडमिट कराया गया है, उसकी उम्र 22 साल है और वह सिक्योरिटी में काम करता है. कुल मिलाकर सिर्फ एक को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बाकी 51 को थोड़ी देर के निरीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई. मालूम हो कि सरकार ने हर सेंटर पर एक एईएफआई केंद्र बनाया है, जहां टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव मिलने पर चेकअप की सुविधा मिलती है. 

Related posts

महामारी… महाटीकाकरण और महा तैयारियां

News Team

इंदौर कोरोना बुलेटिन [23 नवम्बर]

News Team

नार्वे में वैक्सीन लगवाने के बाद 13 लोगों की मौत..सवालों में फाइजर का टीका

News Team