Saturday, Jun 20, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

इंदौर जिले में हुई पत्थरबाजी अपडेट….

उज्जैन की तर्ज पर इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी पत्थरबाजों के अवैध मकान,जमीदोज

?आज इंदौर जिले के गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदनखेड़ी मैं पत्थरबाजों के अवैध मकान को चिन्हित कर इंदौर जिला प्रशासन द्वारा जमींदोज करवाया गया !!

?गौरतलब है कि मंगलवार को अयोध्या में हो रहे श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त जनजागृति हेतु हिंदू संगठनों द्वारा वाहन रैली निकाली गई थी तथा उक्त गांव में जैसी रैली का प्रवेश हुआ तो आपसी कहासुनी नारेबाजी आदि के बीच जमकर पथराव हुआ था ,जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए थे तथा भारी मात्रा में इंदौर से पुलिस बल पहुंचाया था तथा इंदौर एडीएम श्री शर्मा कल पूरी रात गांव में ही मौजूद रहे तथा स्थिति का जायजा लेते रहे, तथा आज उक्त कार्रवाई की गई !!

?कल हिंदू संगठनों द्वारा शाम को पत्थरबाजों के अवैध मकान को जमींदोज करने एवं रासुका के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया गया था !!

Related posts

सरकार क्यों नहीं करती व्यापार

News Team

होली पर कोरोना संकट: भोपाल में टूटेगी 100 साल की परंपरा, इंदौर में 20 लोग कर सकेंगे होलिका दहन

News Team

नईदुनिया के महेन्द्र सेठिया नहीं रहे

News Team