Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

चंदन नगर में फूटी नर्मदा लाइन


इंदौर।
चंदन नगर एरिया में मक्का डेरी के पास नर्मदापाइप लाइन गुरुवार रात अचानक फुट गई। इस लाइन के फुटने से चंदन नगर की गलियों में पानी गुसन शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि नर्मदा लाइन गुरुवार शाम को अचानक प्रेशर के चलते फुट गई। इससे सड़क पर पानी ही पानी जमा होना शुरू हो गया। यह पानी तेजी से आसपास के इलाको में भी घुसने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही नर्मदा प्रोजेक्ट अफसरों की टीम मौके पर पहुंची और मुख्य वॉल को बंद किया।
नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रात में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूट गई है, जिससे सिरपुर व अन्य इलाकों में होने वाला सप्लाई बाधित होगा। लाइन को शुक्रवार को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। फ़िलहाल मुख्य वॉल को बंद कर दिया है।

Related posts

विधायक जीतू पटवारी ,संजय शुक्ला और विशाल पटेल की याचिका निरस्त चलेगा प्रकरण।

News Team

उत्कृष्ट कार्यो के लिए आईएएस एडीशनल कमिश्नर एसके चेतन्य, अरविंद नायक, राजेश निगम को किया सम्मानित।

News Team

आज अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा वेदांत हॉस्पिटल को बंद करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह जी ठाकुर के नेतृत्व में इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया

News Team