Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को 2 हजार रु प्रतिमाह मिलेगी एरियर राशि


इंदौर नगर निगम के सभी विनियमित मस्टर कर्मियों को अब अगले माह से वेतन के साथ ₹2000 प्रतिमाह एरियर की राशि भी मिलेगी। नगर निगम मस्टर कर्मचारी संघ के संयोजक प्रवीण तिवारी और अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि 7 अक्टूबर 2016 से राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने मस्टर कर्मियों को विनियमित किया था। लेकिन इसे 31 अक्टूबर 2018 में लागू किया गया था।उक्त अवधि के एरियर की राशि अब नगर निगम ₹2000 प्रतिमाह की किस्तों में देगा। निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा 27 मई 2020 को इस संबंध में स्वीकृति के लिए एक पत्र निगम प्रशासक डॉ पवन कुमार शर्मा को भेजा गया था। निगम प्रशासक द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। अब निगम के विनियमित मस्टर कर्मियों को एरियर के रूप में ₹2000 ज्यादा मिलेंगे।

Related posts

अब रात्रि 10 बजे के बाद भी खोली जा सकेंगी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान

News Team

मोघे बन सकते है संभागीय प्रभारी, कांग्रेस ने साधो को दिया जिम्मा

News Team

पैकिंग उद्योग पर संकट के बादल

News Team