Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने किया ग्रामीण अंचल का भ्रमण


इंदौर 23 दिसम्बर 2020
विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामीण अंचल का भ्रमण किया। श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा के ग्राम बरदरी से उज्जैन की ओर जा रही सड़क निर्माण कार्य का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस सड़क के बनने से ग्रामवासी और आम लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण का कार्य समयावधि में पूर्ण किया जाये।
इसके पश्चात विधायक श्री सिलावट ने कटक्या नदी पर बन रहे पुल का एवं सांवेर आंतरिक मार्ग के सड़क निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अच्छी क्वालिटी की निर्माण सामग्री का उपयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि निर्माणाधीन कार्य बारिश से पहले पूर्ण करें।

Related posts

27 वर्षों से अपनी भूमि के लिए लड़ रहे थे 3 हफ्तों में किया निराकरण | इंदौर

News Team

अवैध रूप से बड़ी मात्रा मे गांजा लिए एक आरोपी, पुलिस थाना कनाड़िया की गिरफ्त में।

News Team

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 25 दिसम्बर का दौरा हो सकता है स्थगित।

News Team