Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

मोघे बन सकते है संभागीय प्रभारी, कांग्रेस ने साधो को दिया जिम्मा

इंदौर। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में आरक्षण होने के बाद भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी अतिशीघ्र करने जा रही हैं। प्रदेश भाजपा में कल इस संदर्भ में भोपाल में एक बैठक आयोजित की है। संभावना है पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे को इंदौर संभाग के प्रभारी बनाया जाएगा। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी श्री मोघे को भोपाल बुलाकर महापौर और अन्य चुनावी तैयारियों के सिलसिले में चर्चा की थी।
इधर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो को नगर निगम चुनाव के मद्देनजर इंदौर का प्रभारी बनाया है। सुश्री साधो की भूमिका महापौर एवं पार्षद प्रत्याशीयों के चयन में अहम रहेगी।

Related posts

सहकारिता के उपायुक्त गजभिए इंदौर आए और सातनकर भोपाल गए

News Team

होली पर लॉकडाउन लगाने की तैयारी : इस बार सोमवार को भी लग सकता है लॉकडाउन, सरकार लेगी फैसला

News Team

इंदौर। पूर्व लोकसभा स्पीकर माननीय सुमित्रा महाजन से जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुलाकात की।

News Team