इस दिन वाहे गुरु जपते हुए प्रभात फेरी निकाली जाती है. शाम के समय लंगर किया जाता है. गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन बजते हैं और गुणवाणी का पाठ किया जाता है. इस दिन हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है. इन दोनों पर्वों के मौके पर स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टियां होती हैं. इसी के साथ लोग एक-दूसरे को फोन के जरिए भी गुरु पर्व की बधाई देते हैं. बता दें, गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे. इस बार 30 नवंबर को 551वीं गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है.

