Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

शासकीय कार्य में लापरवाही तथा उदासीनता पर तहसीलदार राजेश सोनी के रीडर की होगी विभागीय जांच

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जारी किये आदेश
इंदौर 24 नवम्बर, 2020
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर बिचौली हप्सी के तहसीलदार श्री राजेश सोनी के प्रवाचक (रीडर) आशीष शर्मा (सहायक ग्रेड तीन) के विरूद्ध विभागीय जांच करने के आदेश दिये हैं। इस जांच के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिचौली हप्सी को जांच अधिकारी एवं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ज्ञात रहे कि कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय स्थित बिचौली हप्सी तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं तथा लापरवाही पायी गयी थी। इस कारण श्री आशीष शर्मा को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। संबंधित का जवाब संतोषजनक नहीं होने से विभागीय जांच कराने के आदेश कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने दिये है।

Related posts

यह व्हाट्सएप ज्ञान नहीं है। पुराणों व धर्मग्रंथों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team

ब्रेकिंग

News Team

पोरसा से डॉक्टर यूपी सिंह बीरो संभाग चीप

News Team