Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
स्वास्थ्य

मध्यप्रदेश सरकार का एक बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महिला आरक्षण भर्ती में ऊंचाई की सीमा कम कर दी है. अब अगली महिला आरक्षक भर्ती में 158 की जगह 155 सेंटीमीटर ऊंचाई पर महिला आरक्षकों की भर्ती होगी. वहीं जेल विभाग ने अब 4 हजार कैदियों की परोल दो महीने के लिए बढ़ा दी है.

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महिला आरक्षण भर्ती में ऊंचाई की सीमा कम कर दी है. अब अगली महिला आरक्षक भर्ती में 158 की जगह 155 सेंटीमीटर ऊंचाई पर महिला आरक्षकों की भर्ती होगी. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला आरक्षक में भर्ती की तैयारी करने वाली कुछ छात्राओं ने मुलाकात करके ऊंचाई सीमा कम करने का आग्रह किया था. जिसको देखते हुए अब सरकार ने ऊंचाई की सीमा कम कर दी है.

4 हजार कैदियों की बढ़ाई गई पैरोल

मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है. जिसको देखते हुए जेल विभाग ने अब 4 हजार कैदियों की परोल बढ़ा दी है. इन कैदियों की पैरोल को 2 महीने के लिए बढ़ाया गया है. इससे पहले भी जेल विभाग कैदियों की पैरोल बढ़ा चुका है. मध्यप्रदेश के जेलों में कोरोना महामारी न फैले इसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है.

गृहमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि 15 महीनों की कांग्रेस सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार है वल्लभ भवन को कांग्रेस सरकार में दलालों का अड्डा बना दिया था बोली लग रही थी कि कौन कितनी उगाई करेगा महिला एवं बाल विकास विभाग के कुपोषण का पैसा कांग्रेस के राहुल बाबा के कुपोषण दूर करने में लगाया सोशल वेलफेयर का पैसा गांधी वेलफेयर में जमा हो रहा था जिस तरीके से कमलनाथ ने गरीबों का पैसा लूटा उसे देखकर मोहम्मद गजनबी की याद आती है.

‘प्रधानमंत्री शुरू से ही कोरोना को लेकर गंभीर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना को लेकर चर्चा पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री शुरू से ही कोविड-19 को लेकर गंभीर है. पहला सुख निरोगी काया प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है, और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर 8 राज्यों के सीएम से चर्चा करेंगे.

Related posts

इंदौर कोरोना बुलेटिन [23 नवम्बर]

News Team

कोरोना आज का अपडेट
जयपुर : 555
इंदौर : 523
जोधपुर : 440
अहमदाबाद : 345
सूरत : 278
उदयपुर : 101

News Team

उज्जैन ब्रेकिंग

News Team