Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

धरना स्थल से कांग्रेस विधायक के जूते की चोरी, कहा- अब सत्ता में वापसी के बाद ही पहनूंगा

ग्वालियर में कांग्रेस के धरने में शामिल होने आए विधायक के जूते चोरी हो गए है। करैरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव ने जब धरना खत्म हुआ तो वह जूता ढूंढने लगे। बाद में पता चला कि जूते की चोरी हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी थोड़ी देर तक जूते ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिला। जूता नहीं मिलने पर विधायक मोजा में ही धरना स्थल से निकल गए।

विधायक के जूते चोरी की खबर मीडिया में भी फैल गई। मीडियाकर्मी जब विधायक जी के पास पहुंचे तो उन्होंने जूते चोरी की घटना को सियासी रंग दे दिया। उन्होंने कहा कि 3 साल बाद सत्ता में आने पर ही वह जूते पहनेंगे। वहीं, पीछे से कांग्रेसी कार्यकर्ता बोले कि जूते बीजेपी के लोगों ने चुरा लिए हैं। अंत में हंसते हुए विधायक जी बोले कि जूते गाड़ी में रखे हुए हैं।

Related posts

News Team

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

News Team

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

News Team