Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

इंदौर में मुख्तियार की कब्जे वाली 15 दुकान गोदाम तोड़े इंदौर में गुंडों की संपत्ति जोड़ने के अभियान के तहत आज तीसरे दिन में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले शेख मुख्तियार के कब्जे से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के एंटी माफिया अभियान के तहत सुबह निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह, उपायुक्त लता अग्रवाल निगम टीम के साथ एलआइजी लिंक रोड चौराहे पर पहुंची और फिर यहां से जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर राधिका कुंज कॉलोनी पहुंची। यहां पर शेख मुख्तियार के सरकारी जमीन पर बने अवैध गोदामों और दुकानों को ध्वस्त किया गया। जानकारी अनुसार मुख्तियार के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन केस दर्ज हैं। उनसे रौब के दम पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर 15 दुकान और बड़े गोडाउन तैयार कर रखे थे।

Related posts

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एडवाइजरी कंपनी पर ठगी के आरोप। निवेशक की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाने पर 15 लोगो को गिरफ्तार कर लाया गया। बताया जाता है कि कंपनी किसी निखिल सोनी की है।

News Team

कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर आज जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनंद ज्वेलर्स के शो रूम को सील करने की कार्रवाई की ,

News Team

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सिंधु बॉर्डर पहुंचे, किसानों से की मुलाकात

News Team