Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेश

इंदौर में आज फिर तोड़ा गुंडे का मकान :भोपाल के प्यारेमियाँ का भी मकान किया ध्वस्त

इंदौर २० नवम्बर। इंदौर में गुंडिन के खिलाफ की जारही अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहीम के तहत आज पुलिस-प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुए हाथीपाला मेन रोड और मालीपुरा मेन रोड स्थित 2 मकानों को जमींदोज किया। ये मकान हाल ही में भाजपा नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष के घर पर 15 नवंबर को हमला करवाने में सामने आया है।

एक अलग कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने भोपाल के प्यारे मियां के लालाराम नगर स्थित दो मंजिला अय्याशी के अड्डे को ध्वस्त कर दिया।

अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि मनोहर वर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण पुलिस-प्रशासन के सहयोग से नगर निगम अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। हमें पुलिस से सूची मिली थी वर्मा कई मामलों में अपराधी है और इसने क्षेत्र में अवैध निर्माण कर रखा है। सूचना के बाद सुबह कार्रवाई शुरू की गई।

15 बड़े अपराधियों पर कार्रवाई के लिए सूची

जानकारी के अनुसार पुलिस ने निगम को 15 बड़े अपराधियों पर कार्रवाई के लिए सूची सौंपी थी। उसी कड़ी में अब तक निगम ने गुंडे साजिद चंदन वाला के रानीपुरा क्षेत्र स्थित दो अवैध निर्माण और जीतेंद्र उर्फ नानू तायड़े का व्यास नगर स्थित अवैध निर्माण को तोड़ा है। इसके अलावा टीम ने पहली कार्रवाई गुंडे रमेश तोमर के मकान को जमींदोज करने के साथ की थी।

Related posts

भोपाल ब्रेकिंग ,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयानचिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान

News Team

मतदान केंद्रों पर अंतिम दौर की तैयारियां जारी लसूडिया मोरी के मतदान केंद्र पर लगाए सीसीटीवी कैमरे

News Team

इंदरगढ़ पुलिस ने 18 घंटे में दंपतियों के साथ हुई लूट के आरोपीओ कट्टे सहित किया गिरफ्तार।

News Team