Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

शहर में फ‍िर रात आठ बजे बंद हो सकते हैं बाजार, एक दिन पूर्ण बाजार बंद रखने पर भी हो रहा विचार


भोपाल(मध्यप्रदेश)
राजधानी में कोरोना संक्रमण एक बार फ‍िर तेजी से पैर पसारने लगा है.बीते कुछ दिनों से रोज ही 200 से ज्‍यादा नए कोरोना मरीज की रिपोर्ट मिल रही हैं।कोरोना संक्रमण की इस रफ्तार को थामने के लिए प्रशासन एक बार फिर रात आठ बजे तक बाजारों को बंद करने पर विचार कर रहा है। इस बारे में बाजार के व्‍यापारियों से भी सहमति ली जाएगी।गौरतलब है कि त्‍योहारी सीजन में बाजारों में ब़ढी भीड और और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन न किए जाने के चलते शहर में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ रही है। इसके चलते प्रशासन ने एक बार फिर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इधर, शहर में अब दोबारा कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। हालांकि यह कंटेनमेंट क्षेत्र उन मरीजों के घर के आसपास ही बनाया जाएगा जो कि होम आइसोलेशन में हैं। वहीं घर-घर जाकर थर्मल स्‍क्रीनिंग और सैंपलिंग भी की जाएगी। कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास के 10 मकानों की हर दिन स्‍क्रीनिंग की जाएगी और लक्षण पाए जाने पर सैंपलिंग भी की जाएगी। इधर, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों को कंटेनमेंट कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू करें।

Related posts

आज मुकेश अंबानी का घर घेरेंगे किसान, सरकार के प्रस्ताव पर भी विचार

News Team

पटियाला बा्र्डर पर किसान आन्दोलन मे पुलिस ओर किसानो मे झडप किसानो पर वाटर केनन का इस्तमाल

News Team

संसद का सत्र 29 जनवरी से होगा शुरू, वित्त मंत्री एक फरवरी को पेश करेंगी वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट

News Team