Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

अहमदाबाद में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लगेगा दैनिक कर्फ्यू

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात सरकार ने वीरवार को निर्णय लिया है कि 20 नवंबर से अहमदाबाद शहर में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक दैनिक कर्फ्यू रहेगा। यह उपाय तब तक जारी रहेगा, जब तक गुजरात में कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं होता। दीपावली व नववर्ष त्योहार के बाद गुजरात के कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते अहमदाबाद में शुक्रवार से रात का कर्फ्यू लागू किया गया है। गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गई है। अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46022 पहुंच चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा 1950 हो चुका है। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजीव गुप्ता ने गुरुवार शाम पत्रकार वार्ता में अहमदाबाद में कर्फ्यू लगाने की बात कही।

डॉ गुप्ता ने बताया कि अहमदाबाद के अस्पतालों में 300 डॉक्टर तथा 300 मेडिकल स्टूडेंट तैनात किए गए हैं। साथ ही, बेड की संख्या भी 900 और बढ़ाई गई है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर 20 और अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

अहमदाबाद मनपा में विशेष अधिकारी, अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव डॉ राजीव गुप्‍ता का कहना है कि त्‍योहार के दौरान लोगों ने मास्‍क नहीं पहना तथा शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया, जिससे कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी हुई है।

Related posts

मेरठ जिले के किसानो की ये खूबसूरत तस्वीर..
जो अपना कार्य जारी रख इस बंद का इस तरह विरोध कर रहे है !

News Team

News Team

राजबाड़ा पर सांसद ने बजाया बैंड- लगभग 8 माह बाद इंदौर में सुनाई दी बैंड की धुन

News Team