Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

इन्दौर संभाग पुस्तकालय संघ, इन्दौर
मीडियाकर्मियों का सादर आभार कार्यक्रम

कोरोना आगमन, आक्रमण, लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थितयों में पत्रकारों मीडियाकर्मियों ने अत्यंत साहस का परिचय देते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा की उनके लिए जितना कहा जाए उतना कम होगा । इस प्रकार के वक्तव्य साहित्यकारों द्वारा *संभाग* *पुस्तकालय संघ इन्दौर* *द्वारा* मीडियाकर्मियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये गए । कार्यक्रम की रूप रेखा व संस्था परिचय संस्था अध्यक्ष *डॉ. जी.डी.अग्रवाल* ने प्रस्तुत की । इस सादर आभार कार्यक्र म की अध्यक्षता करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,मध्यप्रदेश के अध्यक्ष *प्रवीण कुमार खारीवाल* ने कहा कि निश्चित ही इन्दौर का नाम पत्रकारिता जगत में सदैव आदर के साथ लिया जाता है । इस संकट में भी इन्दौर के मीडियाकर्मियों ने साहस का परिचय दिया इसके लिए आज का सम्मान उनके प्रति आभार व्यक्त करना है ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में इन्दौर के पत्रकारों ने कर्मठता का परिचय दिया आपके द्वारा आज उनका सम्मान, आभार देना अभिनव पहल है ।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष श्री रमेश कोठारी, सचिव श्री अविनाश मिश्र ने भी संबोधित किया । वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल त्रिवेदी ने अंतर्मन को छूती हुई जि़ंदगी का फलसफा बयां करती कविता – जब तलक जि़ंदगी तब तलक खुश हो जी ले सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर अभय तिवारी, प्रवीण वरनाले, मनीष व्यास, सन्तोष मोहन्ती, सदाशिव कौतुक, प्रदीप नवीन, मुकेश इन्दौरी, अनवर हुसैन,राकेश द्विवेदी आदि का भी सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी ने किया। आभार अनिल ओझा ने माना । केन्द्रिय अहिल्या पुस्तकलाय परिसर में आयोजित लघु कार्यक्रम में निदेशिका श्रीमती पुष्पलता सिकरवार एवं अन्य प्रबुद्ध गण कोरोना नियमों के पालन के साथ उपस्थित थे । उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को आतमीय एवं उर्जा प्रदान करने वाला बताया ।

Related posts

इंदौर में नमकीन क्लस्टर के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भागीरथ पुरा में राधा बाई के घर आज दोपहर का भोजन करने पहुंचे

News Team

उपचुनाव ब्रेकिंग

News Team

सरकार-किसानों के बीच बातचीत शुरू, कृषि मंत्री बोले- पहले विकल्प सुनेंगे फिर करेंगे फैसला

News Team