Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गोधन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया है.

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गोधन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ‘गौ-कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया है. CM शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौ-कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है. पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे. पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी.

दरअसल प्रदेश में लगातार गायों की हो रही मौत को लेकर अब प्रदेश सरकार सख्त हो रही है. इसके लिए अब प्रदेश में शिवराज सरकार गायों के संरक्षण के लिए ‘गौ कैबिनेट’ बनाने का फैसला लिया है. इस कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे राज्य के आगर मालवा में बनाए गए गौ अभ्यारण्य में आयोजित की जाएगी.

Related posts

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने रविवार को जय विलास पैलेस में अपनी 50वीं सालगिरह मनाई इस दौरान उन्होंने 50 पौंड का केक काटा

News Team

प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा से जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विधान सभा परिसर स्थित अधक्ष्य कक्ष में सौजन्य भेंट की।

News Team

हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पुरा प्रयास किया।

News Team