Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
शिक्षा

एमपी बोर्ड नया सिलेबस जारी, 10वीं, 12वीं एक्‍जाम नया सिलेबस 2020-21 के लिए


भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने शिक्षा सत्र 2020-21 बोर्ड परीक्षा के लिए हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के सिलेबस में कटौती करके नया सिलेबस जारी कर दिया है। नए सिलेबस में 9वी और 11वीं में जो पाठ पढ़ चुके हैं उन्हें दसवीं एवं 12वीं से हटा दिया गया है। इस प्रकार एमपी बोर्ड ने करीब 30% की कटौती की है
एमपी बोर्ड 12वीं के सिलेबस में कौन से पाठ कम किए गए
जिन विषयों में कटौती की गई है, उसके सिलेबस को मंडल के वेबसाइट पर अपलोड कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जहां बारहवीं के हिंदी में से कवि गोपाल सिंह नेपाली के भाई-बहन, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का बसंत गीत, डॉ शिव प्रसाद सिंह का रंगोली, लेखक जनेंद्र कुमार कहानी खेल आदि कई लेखकों व कवियों के पाठ को हटाया गया हैं। वहीं अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, जीवविज्ञान सहित सभी विषयों से दो से तीन पाठ को कम किया गया है।
एमपी बोर्ड 10वीं के सिलेबस में कौन से पाठ कम किए गए
वहीं दसवीं में मीरा के पद और दुष्यंत कुमार की कविता इस नदी की धार में सहित कई लेखकों व कवियों के पाठ को हटा दिया है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि इसमें खासतौर से नवमीं में पढ़ चुके पाठ्यक्रम को दसवीं से हटाया गया है, जबकि 11वीं में पढ़ चुके कुछ पाठ्यक्रम की यूनिट को 12वीं के विषयों में हटाया गया है। सिलेबस में कटौती प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान रखते हुए भी की गई है। ज्ञात हो कि प्रदेश में कोविड-19 के चलते अभी तक स्कूल नहीं खोले गए हैं। 21 सितंबर से नवमीं से बारहवीं तक के स्कूलों को आंशिक रुप से खोलने की अनुमति दी गई है।
नवमीं व ग्यारहवीं के सिलेबस में होगी कटौती
मंडल द्वारा नवमीं से बारहवीं तक के सिलेबस में कटौती की है। सबसे पहले मंडल द्वारा बारहवीं का सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद दसवीं का होगा। इन दोनों कक्षाओं के बाद नवमीं-ग्यारहवीं के सिलेबस में कटौती का फाइनल कर अपलोड किया जाएगा। दो-तीन दिनों में मंडल सभी कक्षाओं के सिलेबस को अपलोड कर देगा।

Related posts

DAVV Indore News: यूजी कोर्स की पूरक परीक्षा के लिए अपलोड करना है इंटरनल मार्क्स

News Team

शिक्षा विभाग ने फिर बदली गाईड लाइंस कहा छात्र स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं

News Team

CBSE 10th और 12th की परीक्षाओं का ऐलान। 4 मई से 10 जून तक होंगे एग्जाम 1 मार्च से होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

News Team