Saturday, Sep 26, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

लाइजनिंग के नाम पर दलाली करने वालों पर बड़ा प्रहार

कलेक्टर मनीष सिंह के द्वारा आज बंशी ट्रेड सेंटर में की गई छापामार कार्रवाई अपने आपमें एक नई मिसाल है। अब तक कभी भी कलेक्टर लाइनिंग के नाम पर दलाली करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए आगे नहीं आया है। अभी कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर के द्वारा अपने एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी को चेतावनी दी गई थी। उसके बाद दूसरी कड़ी के रूप में आज यह छापामार कार्रवाई की गई है। इस छापामार कार्रवाई में जितनी बड़ी संख्या में सरकारी फाइलें बरामद हुई है वह अपने आपमें चौंकाने वाली कहानी है। इसके साथ ही यह हकीकत भी उजागर हो कर सामने आई है कि इस समूह के द्वारा 20 लोगों को अधिकारियों तक’ कागज ‘ पहुंचाने का काम करने के लिए नौकरी पर रखा हुआ था। इसमें कई ऐसे बड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनके द्वारा काम करवाने के लिए इस समूह के पास फाइलें भेजी गई।

Related posts

सारा कसूर तो कमलनाथ का ही है….

News Team

बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग 6 व 7 दिसंबर को चंबल वनस्थली कॉलेज में

News Team

भांडेर से कांग्रेस उम्मीदवार फूलसिंह बरैया आगे

News Team