Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतनमध्यप्रदेश

इंदौर एक्साइज टीम द्वारा पुनः महत्वपूर्ण कार्रवाई

••••••••••

—-–—–//————–//———————- ○○○○○
आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार व
सहायक आयुक्त आबकारी, जिला इंदौर श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा पर नियंत्रण हेतु निरंतर ठोस कार्रवाई की जा रही है,
दिनांक 6 नवंबर 2020 को जिला उड़नदस्ता की आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री शालिनी सिंह व वालदा कॉलोनी वृत्त प्रभारी श्री राजेश तिवारी के द्वारा संयुक्त अभियान में द्वारिकापुरी साबुन फैक्ट्री के पास आरोपी बबलू पिता शंकरलाल के मकान में उसके अधिपत्य से 39.60 लीटर अंग्रेजी शराब व 45 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त की गई।इस प्रकार कुल 84.96 बल्क लीटर मदिरा जप्त हुई।जप्त सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 72000 रुपए है। आरोपी एक शातिर अपराधी है । आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । ।इस कार्रवाई में आरक्षक सतेज कोपरगांवकर सुरेश चौगण एवं मुकेश रावत की अग्रणी भूमिका रही। आरोपी को को न्यायिक हिरासत रखे जाने हेतु आवेदन किया गया है । प्रकरण मे विवेचना जारी है।

Related posts

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं.

News Team

अमेरिका से लेकर मध्यप्रदेश तक के सौदे चल रहे हैं सट्टा बाजार में

News Team

होगा चौतरफ़ा प्रहार

News Team