Saturday, May 23, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशशिक्षा

जनरल प्रमोशन ओपन बुक परीक्षा में 6000 विद्यार्थी नहीं हो पाए शामिल

असाइनमेंट और परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करने के चलते यूजी-पीजी कोर्स के छह हजार विद्यार्थी जनरल प्रमोशन-ओपन बुक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। अब इन्हें अपना साल बचाने की चिंता सताने लगी है। ये विद्यार्थी रोजाना विवि में अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं और असाइनमेंट जमा करने की गुहार कर रहे हैं। मगर रिजल्ट जारी होने की वजह से विवि ने माना कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक विशेष परीक्षाएं दिसंबर में करवाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया जाएगा।

यूजी फर्स्ट-सेकंड और फाइनल ईयर के 3200 और पीजी सेकंड और चौथे सेमेस्टर के 2800 विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सके। ज्यादातर विद्यार्थियों ने परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा। इसके चलते ये असाइनमेंट समय पर जमा नहीं कर सके। तारीख निकलने के बाद ये लोग विश्वविद्यालय में अधिकारियों से मिलते रहे। मगर विवि पर रिजल्ट जल्द देने का काफी दवाब था। उच्च शिक्षा विभाग ने डेडलाइन भी जारी कर दी थी। यहां तक कॉलेजों ने विद्यार्थियों के इंटरनल मार्क्स समय पर नहीं भेजें।

इसकी वजह से भी विवि को काफी दिक्कतें आई थी। रिजल्ट घोषित होने के बावजूद विद्यार्थी अपने असाइनमेंट जमा करवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि जनरल प्रमोशन और ओपन बुक परीक्षा को लेकर वेबसाइट पर जानकारी दी थी।

मगर विद्यार्थियों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में ये विद्यार्थी असाइनमेंट जमा करने सीधे विवि आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूजी के लिए सप्लीमेंट्री और पीजी के लिए विशेष परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए दिसंबर दूसरे सप्ताह में करवाना तय हुआ है। फिलहाल अभी परीक्षा का शेड्यूल नहीं बना है, जो दीवाली बाद जारी किया जाएगा

Related posts

भोपाल-अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर
वीडी शर्मा का बयान।

News Team

भोपाल

News Team

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि देने सिरोंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

News Team