Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दैनिक अद्यतन

कुशीनगर: पटाखा गोदाम में विस्फोट, 2 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम (Illegal Firecracker Godown) में बुधवार सुबह अचानक विस्फोट हो गया. इस हादसे में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि आशंका जताई जा रही है कि कई और लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर सप्लाई के लिए लोग सुबह से ही पटाखा बना रहे थे तभी अचानक से विस्फोट हो गया.पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 की घनी आबादी में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी. जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके आस-पास के तीन मकान भी चपेट में आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. सूचना के बाद पुलिस, फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों को मलबे से घायल अवस्था में निकाला गया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है. उधर, मलबे में कई अन्य  लोग भी फंसे हो सकते हैं. साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है.

Related posts

News Team

कोरोना अपडेट

News Team

News Team