Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

सेवक नहीं दामाद बनकर मेहमान बनाना चाहती है काँग्रेस, काँग्रेस ने दामाद की तरह ही राज किया, यह स्वीकार किया नकुलनाथ ने: गोविन्द मालू

जनता हार का लिफाफा देकर विदा करेगी दामाद को

काँग्रेस नेताओं को चुनाव नज़दीक आते ही पराजय के भय से ग्रसित हो अनर्गल आलाप करने की आदत हो गई। नकुलनाथ ने आगर के कांग्रेसी प्रत्याशी को दामाद बनाने का आव्हान कर यह सिद्ध कर दिया की वह जनता की सेवा के लिए नहीं अपनी सेवा के लिए काम करती है।
मालवा निमाड़ के चुनाव के वार रूम, मीडिया प्रभारी श्री गोविन्द मालू ने कहा कि कमलनाथजी के बेटे सांसद नकुलनाथ ने आज आगर में खुले तौर पर यह आव्हान कर कि यहाँ के उम्मीदवार को आप दामाद बनाइये।उनकी यह मंशा उजागर हो गई कि वे सेवक नहीं मेहमान बनना चाहते हैं। मालू ने कहा कि, नकुलनाथ आश्वस्त रहें कि जनता को सेठ और मेहमान नहीं चाहिए, सेवक चाहिए दामाद को जनता शाल श्री फल देकर ,हार का लिफाफा देकर ही विदा करेगी।

Related posts

चुनाव और कोरोना का आपसी तालमेल ??

News Team

उपचुनाव ब्रेकिंग

News Team

जीतू बागानी मानव सेवा का दूसरा नाम

News Team