
कटनी। पहाड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद के दौरान श्री सुखदेव कुशवाहा निवासी पहाड़ीने अपनी भूमि की बही (ऋण पुस्तिका) बनवाने के लिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव को आवेदन दिया । इस परकलेक्टर श्री यादव ने तत्काल मौके पर ही बही पुस्तिका आवेदक श्री सुखदेव कुशवाहा को उपलब्ध कराने के निर्देशदिए। यहां कलेक्टर ने स्वयं श्री सुखदेव को अपने हाथों से बही पुस्तिका की प्रति प्रदान की।


