Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
कटनी

ज़िले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की रैक आई*

झुकेही रैक पाइंट से उतारा जा रहा 371 मीट्रिक टन यूरिया*

   *किसानों को ज़रूरत के मुताबिक पर्याप्त मिलेगी खाद*

कटनी।जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक आई है। रैक आने से जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है। 

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से कटनी जिले के लिए 371 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आ गई है।नीम कोटेड यूरिया उर्वरक की रैक झुकेही रैक पाइंट पर गुरुवार को लग गई है। जहां से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है।

ज़िले के उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबललाक केन्द्र के लिए 100 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लाक केन्द्र के लिए 221 मीट्रिक टन और सी एम एस मार्केटिंग सोसायटी कृषि उपज मंडी कटनी को  25 मीट्रिक टन एवं एम पी एग्रो को 25 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

 उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण ने बताया कि जिले में पहले से ही 6027 मीट्रिक टन यूरिया,1062 मीट्रिक टन डी ए पी, 1874 मीट्रिक टन एन पी के खाद, और 4399 मीट्रिक टन एस एस पी उर्वरक की उपलब्धता मौजूद हैं।

               *खाद बिक्री केंद्रों में लगवायें दर सूची का बोर्ड*

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी खाद दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड में प्रत्येक उर्वरक की उपलब्ध मात्रा का विवरण और इसी के सामने उर्वरक की दर लिखवाने की हिदायत कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दिया है। 

  *यहां देवें सूचना*

कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद ,बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद ,बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220071 पर दे सकते हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बचैया और कुंआ को राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने आयुक्त भू-अभिलेख को भेजा प्रस्ताव

News Team

जिला प्रशासन ने भू राजस्व की एक करोड रुपए की बकाया राशि देश भंडार से वसूली गई

News Team

भैसवाही में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम शुरू

News Team