Sunday, Apr 19, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

शराब ठेकेदार बल्लन तिवारी के घर ई. डी.का छापा

कटनी l प्रशासन शासन के संरक्षण में हाई फाई आबकारी फीस का करोड़ों का घोटाला करने से लेकर साधारण जुए के अड्डे चलाने वाले ट्रिपल पी के हीरो बल्लन तिवारी के बंधी स्लीमनाबाद स्थित मकान पर सुबह ई डी की टीम ने छापा मारा है उनकी जाँच की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है l पुलिस -पॉलिटिशियन और पत्रकार अर्थात ट्रिपल टी के हीरो के रूप में बल्लन तिवारी की ख्याति जिले से लेकर भोपाल तक है l प्रशासन और पॉलिटिशयन के आशीर्वाद की छाया में श्री तिवारी ने आबकारी ठेके में फर्जी एफ डी जमा करने और ठेका चलाने की योग्यता का परिचय दिया था l उनकी इस योग्यता के पीछे एक अवार्डेड आई. ए. एस. (कलेक्टर ) का ठोस पंजा काम कर रहा था l इस मामले के बाद श्री तिवारी ने जिले के वरिष्ठ से लेकर तहसील तक के पुलिस अफसरों की साझेदारी में बँधी और स्लीमनाबाद में जुए के अड्डों का संचालन सफलता पूर्वक किया था l श्री तिवारी का साथ जिले के प्रबुद्ध पत्रकारों ने भी दिया था और उनके समर्थक पत्रकारों की सूची का भी निर्माण इसी जुआ काल में हुआ था इस सूची से पत्रकार जगत भी पुलिस अफसरों के साथ उपकृत होता रहा था l इसी सूत्र के आधार पर उन्हें ट्रिपल पी यानि पॉलिटिशियन प्रशासन और पत्रकार जगत का पालक पिता कहकर सम्बोधित किया जाता है l इसी बीच जिले के कुछ मझले सझले पुलिस अफसरों को जलन होने लगी कि श्री तिवारी का इश्क़ बड़े अफसरों से अधिक बढ़ गया है सो उन्होंने संभाग जबलपुर के अफसरों से चुगली कर डाली और वहाँ की टीम ने ट्रिपल पी. हीरो श्री तिवारी के बंधी स्थित महल में रेड मार दी जहां जुआडी पकड़े गए मगर तिवारी भूमिगत हो गए l बल्लन के वफादार पुलिसकर्मी ने उसे भनक देकर फरार करवा दिया l उस दिन से ट्रिपल पी हीरो अज्ञातवास पर चल रहे हैं और ऐसे समय ई डी ने उनके घर पर छान बीन शुरू करके कुछ सफेदपोश हस्तियों की आन बान शान पर संकट जैसा डाल दिया है।शराब कारोबारी के घर पर ई. डी. की छापमारी के पीछे भोपाल में की गई शिकायत मानी जा रही है l बहरहाल भोपाल की ई डी टीम कागजात खगाल रही है l मौके पर पुलिस बल सहित ई डी के अधिकारी मौजूद हैं l पूर्व से ही बल्लन तिवारी का नाम पुलिस के अपराध पंजीयों की शोभा बना हुआ है l
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के सिलसिले मे फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

News Team

ग्राम पंचायत सिंदूरसी में शुरू हुई जनसुनवाई ग्रामीणों में दिखा उत्साह

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बरही कॉलेज में कन्या छात्रावास खोलने शासन को लिखा पत्र

News Team