गुना जिले चांचौड़ा विकाश खंड के बीनागंज। नगर के श्री रणछोड़ दास महाराज आश्रम पर गत दिवस निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन डॉ पवन जैन, मनोज जैन (शिक्षक), श्रीमती रजनी जैन, शुभम जैन आदित्य जैन के द्वारा उनके पिता स्वर्गीय केवल चंद जैन एवं श्रीमती अंगूरी बाई जैन की पुण्य स्मृति में किया। शिविर में चार सौ से अधिक मरीजों का पंजीयन हुआ। इस मौके पर शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता, प्रदीप नाटानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर में 425 मरीजों का पंजीयन हुआ।जिसमें 171 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इनमें से 95 मरीजों को ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजा गया, जहां इनके निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। वहीं
65 मरीजों को 27 दिसंबर मंगलवार को भेजा जाएगा। वहीं 195 के लगभग मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई। 33 मरीजों को चश्मा निशुल्क प्रदान किए गए। शिविर के शुभारंभ अवसर पर जैन परिवार द्वारा आनंदपुर से पधारे नेत्र विशेषज्ञ एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। नेत्र चिकित्सक राकेश दांगी द्वारा मरीजों को आंखों की देखभाल के लिए विटामिन वाली चीजों को नियमित खाने एवं आंखों को सुबह-शाम पानी से धोने की सलाह दी गई। शिविर में नगर के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, नेत्र सहायक सोनू शर्मा ,सचिव महेश गोयल, मुकेश नामदेव एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत जैन समाज द्वारा किया गया। समिति द्वारा शिविर का आयोजक डॉ पवन जैन, मनोज जैन (शिक्षक), श्रीमती रजनी जैन, शुभम जैन आदित्य जैन आदि का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मनोज जैन किराना, डॉक्टर अरुण जैन ,डॉ विमल जैन, घनश्याम खंडेलवाल ,प्रदीप रघुवंशी, जैन समाज के अध्यक्ष शिखर जैन,दिनेश जैन पैंची, बजरंग शर्मा, बृजेश सोनी ,हुकम सिंह मैथिल,विक्की जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे
next post

