Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
गुना

भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार सामरसिंगा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने की सीएम की अगवानी

गुना। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में लेकर गुना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का नानाखेड़ी के समीप स्थित होटल सामरसिंगा पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन सिंह आजाद के नेतृत्व में बमोरी क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नगर में प्रवेश करते हुए सबसे पहले इसी क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने होटल सामरसिंगा पर अल्पाहार किया. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, विधायक गोपीलाल जाटव, यात्रा प्रभारी रणवीर रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और सांसद केपी यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार हुए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह सामरसिंगा के नेतृत्व में स्वागत करने आए बमोरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिंदाबाद और बीजेपी जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रतीक स्वरूप हनुमान जी का सोटा भेंट किया और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और बमौरी विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन सिंह आजाद विशेष रूप से मौजूद रहे। बमौरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गदगद नजर आए. उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के रथ से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं बमोरी विधानसभा क्षेत्र के सतत विकास का भरोसा दिया। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा गुना शहर की तरफ रवाना हो गई।

Related posts

बजरंग दल ने निकाला सॉरी दिवस | गुना |

News Team

संचनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी किए निर्देश |

News Team

ओंकार महाविद्यालय में स्पोर्ट्स फेस का हुआ आयोजन | गुना |

News Team