Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

बहोरीबंद तहसीलदार ने करोड़ों रुपए की कीमत वाली जमीन से हटाया अतिक्रमण

कटनी जिला के बहोरीबंद थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत डिहुटा के गाताखेड़ा निवासी बंसन्त उर्फ गुडडू पिता रघुवीर सिंह सेंगर के द्वारा ग्राम गाताखेडा, शांतिनगर जलाशय के पास तकरीबन 27 लाख रूपये कीमती 2.60 हेक्टेयर शासकीय जमीन पर बाड़ी एवं फसल लगाकर व ईंट रखकर अतिक्रमण किया गया था।जिसे दिनांक 4 मई दिन बुधवार को थाना प्रभारी रेखा प्रजापति एवं तहसीलदारपूर्वी तिवारी की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जेसीबी के माध्यम से भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया तथा तहसीलदार पूर्वी तिवारी द्वारा उक्त भूमि को वृक्षारोपण कार्य हेतु पंचायत के सुपुर्द किया गया।इसी तरह ग्राम डिहूटा में भी बंसत उर्फ गुड्डू सिंह सेंगर द्वारा 16 लाख रूपये कीमती जमीन 0.60 हेक्टेयर शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था।जिसे भी तहसीलदार पूर्वी तिवारी एवं थाना प्रभारी रेखा प्रजापति की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया एवं भूमि को मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत आबादी घोषित करने हेतु सुरक्षित कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया।बसंत उर्फ गुड्डू के विरुद्ध थाना बहोरीबंद में 01- अपराध क्रमांक 306/11 288 भादवि 02 – अपराध क्रमांक 253/14 धारा 341,294,324,506,34 भादवि 03 -अपराध क्रमांक 231/21 धारा 294,323,324,325,326,506,34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्द है तथा वह वर्तमान में गिरफ्तारी के डर से फरार है।
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम एरई और हिडोरा को उप स्वास्थ्य केंद्रों की दी सौगात

News Team

शहीद जवानों के बच्चों को परीक्षा के मापदंडों में छूट देने की तैयारी

Nishant

News Team