Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना ब्रेकिंग – रेत माफिया व धौलपुर पुलिस के बीच गोलीबारी , धौलपुर जिले के सागड़पाडा चौकी के पास हुई गोलीबारी

रेत माफिया व धौलपुर पुलिस के बीच गोलीबारी , धौलपुर जिले के सागड़पाडा चौकी के पास हुई गोलीबारी , दो ट्रेक्टर व ट्रोली जब्त एक आरोपी गिरफ्तार , शेष फरार , मुरैना की तरफ से अबैध रेत का परिवहन कर जा रहे थे धौलपुर राजस्थान

 चंबल घड़ियाल सेंक्चुरी की एसडीओ श्रद्धा पांढरे और वन विभाग की टीम द्वारा मुरैना जिले में रेत माफियाओं पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई का असर यह हुआ कि रेत माफिया ने अचानक से राजस्थान का रुख कर लिया है। मुरैना के रेत माफिया राजस्थान में न सिर्फ अवैध रेत की सप्लाई कर रहे हैं, बल्कि सामने आने पर पुलिस पर गोलियां भी दागने लगे हैं। बीते रोज चंबल नदी किनारे सागर पाड़ा में रेत माफियाओं ने राजस्थान पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद धौलपुर एसपी ने अपनी पुलिस को रेत माफिया पर जवाबी फायरिंग की छूट दे दी है।

गौरतलब है कि बीते दो महीने से मुरैना वन महकमा रेत माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान लगभग 45 ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन राजसात भी किए हैं। नगरा थाना क्षेत्र में अवैध रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने के फेर में वनकर्मियों की गोली से एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है और इस मामले में 8 वनकर्मी सहित 9 लोगों पर एफआइआर हुई। इसके बाद भी मुरैना में रेत माफिया पर कार्रवाई जारी है। इसी कारण मुरैना के रेत माफिया का रुख राजस्थान की ओर हो गया है। रेत माफिया की बढ़ती चहल-पहल के बाद धौलपुर एसपी ने एक टीम बनाकर चंबल नदी के घाटों के अलावा उन रास्‍तों पर लगाई हैं जहां से मुरैना से अवैध रेत राजस्थान जाता है। सोमवार की दोपहर चंबल नदी व धौलपुर शहर के बीच सागर पाड़ा के बीहड़ क्षेत्र में धौलपुर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घेर लिया। इस दौरान रेत माफिया ने धौलपुर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में राजस्थान पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस कारण भगदड़ में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे रास्ता बंद हो गया और दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर माफिया भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके सरायछौला थाना के जैतपुर गांव निवासी देवेन्द्र उर्फ लालू पुत्र शिवसिंह गुर्जर को पकड़ लिया है।

Related posts

हरदा जिले में वृक्षारोपण प्रदेश के लिए प्रेरणादायक –

News Team

सतना – नागौद सड़क हादसे में रीवा में ईलाज के दौरान एक और महिला की हुई मौत, सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई आठ

News Team

Bhopal Literature News: विश्‍व संवाद केंद्र में हुआ काव्‍य पाठ का आयोजन

News Team