Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

हैकर के कब्जे में है वैक्सीन की वेबसाइट, जिला टीकाकरण अधिकारी ने जताई आशंका

वैक्सीन की वेबसाइट हैकर के कब्जे में है, वे स्लॉट खुलते ही बुकिंग कर देते है जिससे आम लोग परेशान है….

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) पर जोर दिया जा रहा है। एक ओर वैक्सीन की कमी है तो दूसरी ओर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने की भी परेशानी है। 18 से 45 साल वर्ग के लोगों के लिए सीमित वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन वेबसाइट पर उनके स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं। अब आशंका जाहिर की जा रही है कि वैक्सीन की वेबसाइट हैकर के कब्जे में है, वे स्लॉट खुलते ही बुकिंग कर देते है जिससे आम लोग परेशान है।

आम लोगों के स्लॉट बुक करने में आ रही परेशानियों की शिकायतों के बीच जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने हैकिंग की आशंका जताकर सभी को चौंका दिया है। डॉ. जड़िया मुताबिक, मैंने व्यक्तिगत रुप देखा वैक्सीन का स्लॉट बहुत जल्दी बुक हो जाता है। जब हमने रात तीन बजे स्लॉट ओपनकर देखा तब भी बहुत जल्दी स्लॉट बुक हो गया था। इससे लगता है कि स्लॉट को हैक किया जा रहा है।

कलेक्टर को दी जानकारी

हैकिंग की आशंका सामने आने पर डॉ. जड़िया ने इसकी जानकारी कलेक्टर व राज्य के एमडी एनएचएम को दी। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया, स्लॉट बुकिंग में परेशानी आ रही है। हैकिंग की संभावना जताई जा रही है। शिकायत मिली है। मैंने डीआइजी से बात कर जांच के लिए कहा है।

जांच शुरू: डीआइजी

डीआइजी मनीष कपूरिया ने बताया, प्रशासन ने हैकिंग की शंका जताई है। इस मामले की जांच में क्राइम ब्रांच की तकनीकी सेल कर रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।

Related posts

अब स्कूल कालेज के बच्चे नहीं जा पाएंगे पब और बार

News Team

Indore Coronavirus Curfew: कोरोना कर्फ्यू में डाग को घुमा रहा था रिटायर डीएसपी का बेटा, पुलिस डाग सहित ले गई थाने

News Team

इंदौर का एक ऐसा हॉस्पिटल, जहां शव से चोरी होते हैं जेवर, यह है पूरा मामला

News Team