Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
धर्म

कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर हरिद्वार में उमड़े लाखों श्रद्धालु, लगाई गंगा में डुबकी

आस्था के महापर्व कुंभ (kumbh) के दूसरे शाही स्नान सोमवती अमावस्या (Somvati amavasya) पर हरिद्वार (Haridwar) में लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे हैं। हर की पौड़ी पर धार्मिक अखाड़ों का शाही स्नान जारी है। दोपहर तक श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, जूना अखाड़ा़ तथा महानिर्वाणी अखाड़े के साधु संतों ने स्नान कर लिया है। अब बैरागी अखाड़ों (निर्मोही, दिगंबर तथा निर्वाणी) की बारी है।

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा (Sri Panchayati Niranjani Akhada) ने शाही स्नान कर लिया है। उनके साथ आनंद अखाड़े ने भी शाही स्नान किया है। निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सबसे पहले गंगा पूजन किया और अखाड़े के इष्ट देव कार्तिकेय भगवान की डोली को गंगा स्नान कराया। निरंजनी अखाड़े के साथ आनंद अखाड़ा के आचार्य बालकानंद गिरी ने भी स्नान किया और उनके साथी साधु संतों ने स्नान किया।

उनका स्नान संपन्न होने के बाद जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी (Acharya Mahamandaleshwar Swami Awadheshanand Giri) की अगुवाई में जूना अखाड़े के संत महंतों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। जूना अखाड़ा के साथ अग्नि, आह्वान तथा किन्नर अखाड़ा भी स्नान में सम्मिलित हुआ। तीसरे क्रम पर महानिर्वाणी और साथ मे अटल अखाड़े के साधु संत स्नान कर चुके हैं। तीनों बैरागी अखाड़े (निर्मोही, दिगम्बर तथा निर्वाणी) के संत महात्मा हर की पैड़ी में प्रवेश के लिए पहुंच चुके हैं।

उधर, कोरोना से बेपरवाह लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। जो मार्गों पर खड़े होकर अखाड़ों की स्नान पेशवाई का दर्शन कर रहे हैं और साधु संतों का आशीर्वाद लेने के साथ विभिन्न घाटों पर गंगा मैया में पवित्र स्नान कर रहे हैं। मेला प्रशासन ने दावा किया है कि हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दोपहर 12 बजे तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

Related posts

Hanuman Jayanti 2021: हनुमानजी के भक्तों पर नहीं होता शनि का प्रकोप, जानिए कारण, पढ़िए पौराणिक कथा

News Team

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगना में स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया

News Team

प्रेस -नोट

News Team