Tuesday, Jun 2, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरउज्जैन

Lockdown: अब 19 को खुलेंगे इंदौर और उज्जैन, महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थल बंद, 4986 नए केस आए सामने

Lockdown: Coronavirus को देखते हुए इंदौर और उज्जैन को 19 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. उज्जैन में महाकाल मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. संक्रमण को देखते हुए और भी सख्ती की जा सकती है

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच मध्य प्रदेश सरकार अब और ज्यादा सख्त हो गई है. राजधानी भोपाल के बाद अब इंदौर और उज्जैन में 9 दिन संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. अब ये शहर 19 अप्रैल को ही खुलेंगे. उज्जैन में महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है.

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शनिवार दोपहर ये निर्णय लिया गया. दरअसल, राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों के रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमण से 24 लोगों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं. इस तरह प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हो गए हैं. 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं. अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं.

Related posts

सड़े आलू की चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन का धावा

News Team

भगोरिया में ग्रामीणों ने ढोल-मांदल पर जमकर नृत्य किया

News Team

ग्लोबल गार्नर कंपनी की कांफ्रेंस का इंदौर में आयोजन किया गया

News Team