Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
खेल

IPL 2021: आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, धोनी को चुनौती देंगे पंत

शनिवार का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है। इस मुकाबले को अभी से पंत बनाम धोनी के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन एमएस धोनी की इमेज से बढ़कर प्रदर्शन करने और उनकी छाया से उबर कर अपना नाम बनाने के लिए पंत को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सबसे बड़ी चुनौती होगी, कप्तान के रुप मे टीम को जीत दिलाना और धोनी जैसे मंझे हुए और अनुभवी कप्तान को दिमाग के खेल में मात देना आसान नहीं होगा।

वैसे ऋषभ पंत ने भारत के नेक्स्ट-जेन विकेटकीपर के रुप में हाल के दिनों में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि लोग अब धोनी की चर्चा करना भूल से गये हैं। विकेट के पीछे और बल्ले से भी उन्होंने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उनके प्रदर्शन ने पंत को भारतीय क्रिकेट में एक गंभीर खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कप्तान बनाने का फैसला किया है।

वहीं धोनी ने भले ही अपने चेपक के किले को खो दिया हो और एक ऐसी टीम का नेतृत्व कर रहे हों, पिछले सीजन में सबसे निचले पायदान के आसपास था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के प्रति उनके समर्पण और टीम को जीत दिलाने की उनकी क्षमता को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। वैसे चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती मैचों में गेंदबाजों की कमी खल सकती है, क्योंकि पिछले सीजन में तेज गेंदबाजी की कमान संभालनेवाले रबाडा और एनरिक नोर्जे आइसोलेशन पीरियड की वजह से खेल नहीं पाएंगे। टीम के तीन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ चल रही सीरीज के कार IPL में देर से पहुंचे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित प्लेइंग इलेवन

मोईन अली, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कैप्टन), रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, के गोथम, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

दिल्ली कैपिटल्स के संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत (कैप्टन), मार्क्स स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, उमेश यादव, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा

Related posts

चौथा टेस्ट LIVE:इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, रूट के बाद बेयरस्टो पवेलियन लौटे; दोनों विकेट सिराज ने लिए

News Team

Concussion substitute क्या है, प्लेइंग 11 में न होते हुए भी युजवेंद्र चहल ने डाले पूरे ओवर
Dec 04, 2020

News Team

सचिन बोले- मुंबई हमले के बाद जब देश में क्रिकेट लौटा तो हम चेन्नई में इंग्लैंड से जीते थे, चाहता हूं कि वैसा ही नतीजा आए

News Team