Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरमध्यप्रदेश

Lockdown in Indore: इंदौर में 19 अप्रैल तक बढ़ा लाकडाउन, मिलेगी सिर्फ ये छूट

इंदौर में सोमवार सुबह 6 बजे खत्म होने वाले लाकडाउन अब शुक्रवार 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक रहेगा। इंदौर जिला क्राइसिस मैनजमेंट कमेटी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को इस बात का सुझाव दिया, जिसके बाद उन्होंने इसके लिए अनुमति दे दी। क्राइसिस मैनजमेंट कमेटी की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कृष्ण मुरारी मोघे ने यह प्रस्ताव दिया, जिसे सीएम शिवराज ने मंजूरी दे दी। इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, आकाश विजयवर्गीय भी शामिल रहे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बैठक के बाद यह बात कही थी कि इंदौर में लाकडाउन बढ़ाया जाएगा।

लोग परेशान न हो इसलिए…

– सब्जी और दूध की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी

– किराने की दुकानें खुली रहेंगी

– गरीब वर्ग को अनाज उपलब्ध कराने कंट्रोल की दुकानें भी खुली रहेगी

– दवाई की दुकानें भी खुली रहेंगी

Related posts

CM शिवराज का एलान, कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिवारजन को मिलेगी नौकरी और 5 लाख रुपए की सहायता

News Team


इंदौर के क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में हंगामा, मामूली इलाज की फीस एक दिन में 25 हजार वसूले जाने का मामला, डॉक्टर्स कर रहे परिजनों के साथ दुर्व्यवहार।

News Team

इंदौर ब्रेकिंग

News Team