Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरमध्यप्रदेश

भगोरिया में ग्रामीणों ने ढोल-मांदल पर जमकर नृत्य किया

कालीेदेवी. भगोरिया का उत्साह चरम पर है। ग्रामीणों ने ढोल मांदल की थाप पर जमकर नृत्य किया। सजे धजे युवक युवतियों के दलों ने झुला चकरी का आनंद लिया। आदिवासी लोक संस्कृति का पर्व भगोरिया का उत्साह कालीदेवी के भगोरिया मेें देखने को मिला। शुक्रवार को कालीदेवी में भगोरिया हाट लगा, इसमें ग्रामीणो की टोलीयों ने खूब रंग जमाया। झुले चकरी का आनंद उठाया । अच्छा व्यापार होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए। मन्नतधारी भी भगोरिया मेें पहुंचे । भगोरिया दशहरा मैदान मेें लगा, जहां सुबह से ही युवक-युवतियों का दल परंपरागत वेशभुषा मे शामिल हुआ । मेला स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण पंहुचे । हालाकि कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ । सभी बिना मास्क के घूमते रहे और ना ही सोशल डिस्टेंशन का पालन हुआ ।
प्रशासन ने सभी चेकिंग पॉइट पर अपने जिम्मेदारी संभाल रखी थी। थाना कालीदेवी प्रभारी नरेन्द्र कुमार राठौर ने अपने दल बल के साथ पूरे कस्बे मेें मुस्तैद दिखे। कालीदेवी भगोरिया मेें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 49 ढोल मादल की थाप पर थिरकते नजर आए, जिसमें रामा जनपद पंचायत अध्यक्ष राधुसिंह भूरिया, रामा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह भूरिया, झिरी संरपच बाथुसिंह वास्केल , रामा संरपच विवेक पाल, कालीेदवी संरपच लालसिंह गामड, जनपद सदस्य करणसिंह अमलीयार , करणसिंह वसुनिया , वरसिंह , महामत्री मदन भुरा , बापुसिंह भूरिया , दुधी खेड़ा संरपच तोलिया वसुनिया, बोचका सरपंच हेमराज भूरिया , वरसिंह परमार , आईटी सेल रामा हंसराज राठौर ने सहभागिता की।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्‍प ने मतदान में लगे सभी लोगो का किया आभार व्यक्त

News Team

‌थाना महात्मा गांधी मार्ग इंदौर
जेल रोड पर रतलाम नमकीन की दुकान के पास बिल्डिंग में आग लगी है

News Team

मिल मजदूरों ने कि बड़े आंदोलन करने की घोषणा इंदौर मिल मजदूर संघ इंटक एवं हुकुमचंद मिल मजदूर कर्मचारी अधिकारी समिति के आव्हान पर बड़े चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा आज 500 से ज्यादा मजदूरों की एक बैठक में सामूहिक रूप से आंदोलन की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया

News Team