Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेश

Bhopal News: हबीबगंज के गणेश मंदिर व बरखेड़ी फाटक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करने बनेंगे पैदल पुल

भोपाल के बरखेड़ी फाटक और हबीबगंज के गणेश मंदिर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करने के लिए पैदल पुल बनाए जाएंगे। इन ब्रिजों के बनने से रोजाना दो लाख से अधिक रहवासियों को फायदा होगा। अभी इनमें से 50 फीसद रहवासी रेलवे ट्रैक पार करके एक से दूसरी तरफ आना-जाना करते हैं। बाकी के रहवासी चक्कर लगाकर निर्धारित अंडरपास व ओवरब्रिज से होकर आना-जाना करते हैं। ट्रैक पार करने वाले रहवासियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। पूर्व में गणेश मंदिर क्षेत्र व बरखेड़ी फाटक क्षेत्र में ट्रैक पार करते समय कुछ लोगों की मौतें भी हुईं हैं।

भोपाल रेल मंडल के डीआरएम उदय बोरवणकर ने सोमवार पत्रकारों से चर्चा में बताया कि दोनों स्थानों पर बहुत अधिक संख्या में लोग पैदल ट्रैक पार कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया है। अभी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है लेकिन संभावना है कि सरकार स्थानीय स्तर पर रहवासियों की समस्याओं को देखते हुए अनुमति देगी। यदि दोनों जगह पैदल ब्रिज बनेंगे तो फायदा होगा। डीआरएम ने भोपाल रेल मंडल में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उनके साथ एडीआरएम अशोक सिंह व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश भी शामिल थे।

Related posts

भोपाल-अब दूरदर्शन से होगी प्रदेश के कॉलेजों की पढ़ाई।

News Team

CM शिवराज का एलान, कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिवारजन को मिलेगी नौकरी और 5 लाख रुपए की सहायता

News Team

Sharda Devi Temple Maihar: नवरात्र की अष्टमी पर महागौरी के रूप में सजीं मां शारदा

News Team