Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

‘Make in India’ से America भी घबराया, Biden को चिंता; प्रभावित हो सकता है द्विपक्षीय व्यापार

भारत के ‘मेक इन इंडिया’ (Make-in-India) अभियान ने अमेरिका (America) को भी चिंता में डाल दिया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को लगता है कि यदि भारत इसी तरह ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देता रहा, तो द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित हो सकता है. बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) को बताया है कि भारत सरकार की यह नीति अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय व्यापार में बड़ी चुनौतियों को दर्शाती है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत में ‘मेक इन इंडिया’ पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. पीएम मोदी चाहते हैं कि भारत हर क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करे. 

US Exporters पर पड़ा असर

2021 के लिए व्यापार नीति (Trade Policy Agenda) पर आई रिपोर्ट में यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने कहा कि साल 2020 में अमेरिका की तरफ से भारतीय बाजार में पहुंच से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी रखी गई. ‘मेक इन इंडिया’ पर केंद्रित भारत की व्यापार नीतियों से अमेरिकी निर्यातकों पर भी असर पड़ा है. यूएसटीआर ने सोमवार को यूएस कांग्रेस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत अपने बड़े बाजार और आर्थिक विकास के तमाम मौकों की वजह से अमेरिकी निर्यातकों के लिए जरूरी बाजार बन गया है, लेकिन जिस तरह से भारत में व्यापार को सीमित करने वालीं नीतियां अमल में आ रही हैं, उससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध कमजोर होंगे. 

Related posts

LIVE PM Modi in Action: पीएम मोदी के साथ बैठक में प्रोटोकॉल का उल्लंघन, केजरीवाल ने माफी मांगी

News Team

WhatsApp के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब, कहा- Privacy के अधिकार का है पूरा सम्मान

News Team

हुगली में बोले मोदी:जब कोई EVM को दोष देने लगे, तो समझ लीजिए कि उसका खेल खत्म हो चुका है

News Team