Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
देशब्रेकिंग

उत्तराखंड आपदा:अब तक 61 लोगों के शव मिले, 28 मानव अंग भी मिले; चट्‌टान की तरह बन चुके मलबे को खोदकर लोगों को निकाला जा रहा

चमोली हादसे के रेस्क्यू का आज 13वां दिन है। अब तक 61 लोगों के शव और 28 मानव अंगों को मलबे से निकाला जा चुका है। 143 लोग अभी भी लापता हैं। ये आपदा इतनी भयावह थी कि अब तक चमोली के कई हिस्सों में मलबा दिख रहा है। ये मलबा भी चट्‌टान की तरह हो गया है। इसे खोदकर NDRF, SDRF और उत्तराखंड पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर जुटी
मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए NDRF और SDRF की टीमें डॉग स्क्वॉड, दूरबीन, राफ्ट और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि तपोवन टनल में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के होने की आशंका है। कीचड़ और दलदल होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रहीं हैं। लोगों के शव खराब न हों इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन संभालकर चलाया जा रहा है।

Related posts

फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान मनीष पॉल हुए कोरोना संक्रमित

News Team

भोपाल।जेल में बंदियों की पैरोल अवधि और 60 दिन बढ़ेगी। सरकार ने #COVID19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जेलों में करीब 04 हजार कैदियों के पैरोल की अवधि और दो महीने बढ़ाने का फैसला लिया है।

News Team

यह व्हाट्सएप ज्ञान नहीं है। पुराणों व धर्मग्रंथों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team