Friday, Oct 18, 2024
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

72 हजार से ज्यादा मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर; पुणे में 14 मार्च तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू, स्कूल भी बंद रहेंगे

एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। यहां 72,530 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बीते 15 दिन में यहां 36 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े हैं। लगातार बढ़ते केसों के मद्देनजर पुणे में नाइट कर्फ्यू 14 तक बढ़ा दिया गया है और स्कूल भी बंद रहेंगे। महाराष्ट्र के बाद एक्टिव केसों में दूसरा नंबर केरल कहा है। यहां अभी 50,510 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच राहत की खबर भी है। अरुणाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां अब कोरोना का एक भी केस नहीं है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना का नया मामला रिकॉर्ड नहीं किया गया। राज्य में अब तक कुल 16,836 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 16,780 लोग रिकवर हुए और 56 की मौत हुई।

23 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े
पिछले 24 घंटे में 36 में से 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक्टिव केस बढ़े हैं। इसका मतलब है कि इन राज्यों में नए केस और जान गंवाने वालों की कुल संख्या से कम मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 8,623 नए केस आए 3,648 मरीज ठीक हुए और 51 संक्रमितों ने जान गंवाई। एक्टिव केस यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है।

24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
शनिवार को देश में 16,803 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,707 लोग ठीक हुए और 112 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1.57 लाख की मौत हो चुकी है। 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • पुणे शहर में पाबंदियां 14 मार्च तक बढ़ा दी गईं हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगी। रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सर्विस को छोड़कर किसी भी तरह की पब्लिक मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी।
  • ओडिशा सरकार ने महाराष्ट्र्र, छत्तीसगढ़, केरल, मध्यप्रदेश और पंजाब से आने वाले पैसेंजर्स के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इसके मुताबिक, इन राज्यों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन में रहना होगा।
  • देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च से शुरू होगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा। इसमें 45 साल से ऊपर के बीमार लोगों और 60 साल से ज्यादा के सभी लोगों का वैक्सीनेशन होगा।
  • देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज 1 मार्च से शुरू हो रहा है। इस फेज में प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है, लेकिन यहां वैक्सीन लगवाने वालों को पैसे चुकाने होंगे। सरकार ने कहा है कि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इसमें अस्पतालों के सर्विस चार्ज भी शामिल होंगे।
  • देशभर में रविवार को भी वैक्सीनेशन नहीं होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, Co-Win मोबाइल ऐप को आम लोगों के लिए अपडेट किया जा रहा है, इसलिए 27 और 28 फरवरी को वैक्सीनेशन न करने का फैसला किया गया था। इसी मोबाइल ऐप के जरिए आम लोग वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

6 राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

राज्य में शनिवार को 8,623 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,648 लोग रिकवर हुए और 51 की मौत हो गई। अब तक 21 लाख 46 हजार 777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 20 हजार 951 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 92 मरीजों की मौत हो गई। 72 हजार 530 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. केरल
राज्य में शनिवार को 3,792 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4650 लोग रिकवर हुए और 18 की जान चली गई। अब तक 10 लाख 56 हजार 150 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 1 हजार 164 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4183 मरीजों की मौत हो गई। 51 हजार 514 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 390 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 241 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 61 हजार 403 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 54 हजार 874 लोग ठीक हो चुके हैं और 3863 मरीजों की मौत हो गई। 2,666 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 243 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 164 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हुई। इस तरह से अब तक यहां 6 लाख 39 हजार 92 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 876 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 909 की मौत हो गई। अभी 1307 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 451 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 328 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 69 हजार 482 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 62 हजार 815 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4409 मरीजों की मौत हो गई। 2258 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 102 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 78 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 20 हजार 180 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 139 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2787 मरीजों की मौत हो गई। 1254 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related posts

सागर बुरहानपुर ग्वालियर देवास और कटनी नगर निगम महिला के लिए आरक्षित

News Team

पत्रकार क्या हैं,दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़ें

News Team

अपना स्वीट्स के खाने में निकला कॉक्रोज? खाने की क्वालिटी के बड़े बड़े दावे करने वाले १००% शाकाहारी खाना बनाने का भरोसा देने वाला अपना स्वीट्स के खाने में निकल गया कॉक्रोज ?बड़े नाम के बाद संस्थान में क्वालिटी नही हो रही मेंटेन सिर्र्फ पैसा बटोरने में लगा है अपना स्वीट्स

News Team