Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंगभोपाल

मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए जारी किया बारिश औऱ कोहरे का अलर्ट

भोपाल। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के भोपाल केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा कि कल सुबह तक होशंगाबाद संभाग और सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, उज्जैन व देवास जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभागों तथा भोपाल व राजगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कल सुबह को मध्यम से भारी कोहरा होने की संभावना है।
आईएमडी के भोपाल मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार
‘‘ प्रदेश विशेष कर इसके पश्चिमी हिस्सों में दूसरी बार बारिश होने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा कि इस साल की पहली बारिश दो जनवरी से शुरु हुई थी। अब इसका दूसरा दौर शुरु होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह मिज़ाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।

बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा

इस साल की दूसरी बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं चलेगी। रविवार को जब बादल होंगे तो सर्दी पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार और रविवार को बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस सर्दी की यह तीसरी बौछार होगी। उन्होंने कहा कि इन सर्दियों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पहली बार बारिश हुई थी। दो जनवरी से मध्यप्रदेश में पारा कुछ ऊपर चढ़ गया है। खरगोन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस प्रदेश के खरगोन, उमरिया और मंडला जिलों में बृहस्पतिवार सुबह दर्ज किया गया है।

Related posts

जिरो से हिरो बनने की कला रखे

News Team

बड़ी खबर

News Team

सतना – जिले के जैतवारा व्रत तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ तत्कालीन तहसीलदार मनीष पांडे का विदाई समारोह कार्यक्रम।

News Team