Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

भारत सरकार का डिजीटल इंडिया अवार्ड-2020 मिला मध्यप्रदेश के श्रम विभाग को

मध्यप्रदेश सरकार की मजदूरों के प्रति संवेदनशीलता को भारत सरकार से मिली मान्यता
इंदौर 30 दिसम्बर, 2020
साल ख़त्म होने को है और इसके बीते हुए दिनों का हिसाब किताब इन दिनों लगाया जा रहा है। बीते दिनों की ओर जाते हैं तो कोविड-19 विभीषिका के प्रारंभिक काल में समूचे देश में प्रवासी मज़दूरों के घर लौटने के दारुण दु:ख से भरी दास्तानें अभी भी सिहरन पैदा करती हैं। किन्तु ऐसी ही विभीषिका में मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए किए गए काम को भारत सरकार से आज मान्यता मिली है। महामारी में नवाचार की श्रेणी में मध्यप्रदेश सरकार के श्रम विभाग को भारत सरकार का डिजिटल इंडिया अवार्ड आज प्राप्त हुआ है। देश के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा आज यह पुरस्कार वर्चुअल रूप से मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव श्रम श्री उमाकांत उमराव और आयुक्त श्रम श्री आशुतोष अवस्थी की टीम को प्रदान किया गया है।

Related posts

Rs 500 Note Update: क्या आपके पास भी है 500 रुपए का ये नोट, RBI ने दी अहम जानकारी

News Team

Breaking

News Team

निजामुद्दीन मरकज में नमाज की इजाजत:दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- एक साथ 50 लोग दिन में 5 बार नमाज पढ़ सकते हैं, सिर्फ फर्स्ट फ्लोर खुलेगा

News Team