Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

ममता बनर्जी को बड़ा झटका:राज्यसभा में TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा; सदन में बोले- मुझे घुटन हो रही है कि बंगाल में हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। TMC के राज्यसभा सांसद और ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले दिनेश त्रिवेदी ने सदन की कार्यवाही के दौरान इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया। कहा, ‘मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं। यहां हम लोग उस पर कुछ नहीं बात कर रहे हैं।’

मैं बंगाल की जनता के लिए काम करता रहूंगा
त्रिवेदी ने आगे कहा, ‘मैं अपनी पार्टी का अभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा भेजा। लेकिन मैं अब घुटन महसूस करने लगा था, क्योंकि मैं अपने राज्य में हो रहीं हिंसा पर कुछ नहीं कर पा रहा था। मेरी अंतरआत्मा मुझसे बोल रही थी अगर यहां बैठने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दो। राज्यसभा से मैं इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन बंगाल की जनता के लिए काम करता रहूंगा।’

Related posts

परिजनों के अनुसार,,,, उज्जैन रुककर महाकाल दर्शन करने के लिए बोला गया था,,,,,कल परिजनों की बात इन तीनो से हुई थी

News Team

ब्रेकिंग न्यूज़
धार टाइम्स

News Team

नगरीय प्रशासन विभाग की वीसी 26 नवंबर को

News Team