Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल में मोदी:हल्दिया में PM बोले- TMC ने कई फाउल किए, इसलिए जल्दी ही यहां के लोग उसे राम कार्ड दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 7 फरवरी को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा किया। मोदी शाम को पश्चिम बंगाल के हल्दिया पहुंचे। यहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल फुटबॉल से प्यार करने वाला राज्य है, इसलिए मैं फुटबॉल की भाषा में कहना चाहता हूं कि TMC ने कई फाउल कर लिए हैं। बंगाल के लोग सब देख रहे हैं। इसीलिए बंगाल के लोग जल्द ही TMC को राम कार्ड दिखाने वाले हैं। बुआ और भतीजावाद को खत्म करने का मन आप लोग बना चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने हल्दिया में LPG इम्पोर्ट टर्मिनल की शुरुआत की। इसकी अनुमानित लागत 1100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, उन्होंने डोभी-दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन और फ्लाईओवर की भी शुरुआत की।

Related posts

भोपाल, अगले एक सप्ताह में होगा मंत्रियों के विभागों का नए सिरे से बंटवाराअगले एक सप्ताह में होगा मंत्रियों के विभागों का नए सिरे से बंटवारा

News Team

धार ब्रेकिंग मांगोद मनावर मार्ग सड़क हादसा

News Team

बैंड सड़क पर नही बजेंगे

News Team