Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर पानी ने तबाही मचाई है. यहां के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूट गया है. ग्लेशियर टूटने से नदियों में अचानक पानी बढ़ गया. पानी तमाम रुकावटों को तहस-न हस करता हुआ आगे बढ़ रहा है. पानी के प्रवाह से ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है.


उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं. एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के लिए भेज दी गई हैं. 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘चमोली जिले से एक आपदा का समाचार मिला है. जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें. सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है.’ 

Related posts

इंदौर ने धर्म के क्षेत्र में रचा इतिहास

News Team

16 जनवरी से पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीन का खर्चा केंद्र उठाएगा’: पीएम मोदी

News Team

विवाह अनुमति के लिए कलेक्टर ऑफिस में लगी लंबी कतार✒️हर्षवाल

News Team