Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर पानी ने तबाही मचाई है. यहां के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूट गया है. ग्लेशियर टूटने से नदियों में अचानक पानी बढ़ गया. पानी तमाम रुकावटों को तहस-न हस करता हुआ आगे बढ़ रहा है. पानी के प्रवाह से ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है.


उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं. एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के लिए भेज दी गई हैं. 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘चमोली जिले से एक आपदा का समाचार मिला है. जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें. सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है.’ 

Related posts

इंदौर। थाना खुड़ैल के अंतर्गत क्राइम ब्रांच द्वारा सट्टा पकड़ने की सूचना करीब 40 लोगों के गिरफ्तार होने की सूचना 5 लाख रुपए भी पकड़ाए है।

News Team

सीतामऊ बेलारी मामला अपडेट

News Team

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पाद पूजन से की।

News Team