Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

India को घेरने के लिए China की नई चाल, अपने सदाबहार दोस्त Pakistan को बेचेगा आधुनिक पोत और पनडुब्बी

बीजिंग: भारत (India) को घेरने के लिए चीन (China) लगातार अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान (Pakistan) की सैन्य क्षमता को मजबूत कर रहा है. वह उसकी नौसेना (Pakistan Navy) को आधुनिक पोत और पनडुब्बियां बेचने जा रहा है. जिनका प्रमुख निशाना भारत होगा. 

चीन से 4 युद्धपोत और 8 पनडुब्बियां खरीदेगा पाकिस्तान

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नौसेना को आधुनिक बनाने और उसकी युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए अपने सदाबहार दोस्त चीन (China) से चार आधुनिक युद्ध पोत और आठ पनडुब्बियां खरीद रहा है. पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख ने यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार चीन ने 29 जनवरी को हुई बैठक पाकिस्तानी नौसेना (Pakistan Navy) के लिए द्वितीय टाइप 054ए/पी बहुद्देशीय नौसैनिक मिसाइल पोत पेश किया. क्रूज मिसाइल से युक्त यह युद्ध पोत चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की नौसेना का मुख्य हिस्सा है और फिलहाल ऐसे 30 पोत उसकी सेवा में हैं.

Related posts

Covid-19 Variant in India: भारत में आ सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट, विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी

News Team

Corona संकट के बीच France ने भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, राष्ट्रपति बोले- इस संघर्ष में हम आपके साथ

News Team

किसान आंदोलन का 74वां दिन:टिकैत की महापंचायत से पहले टीकरी बॉर्डर पर किसान ने खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी सरकार बस तारीख पर तारीख दे रही

News Team